शुक्रवार, 22 फरवरी 2008
अपनी खूबसूरत गज़लों और नज़्मों से लाखों लोगों के दिल में बसे सुदर्शन फ़ाकिर के देहांत की खबर किसी भी संगीत-प्रेमी के लिये महज़ एक साधारण खबर नहीं हो सकती. हम में से अधिकतर लोग उनकी शायरी को सुनते हुये बड़े हुये हैं, शायर के नाम से परिचित भले न हों. जीवन की साधारण बातों को असाधारण खूबसूरती से शायरी में पिरो देने में फ़ाकिर साहब का कोई सानी नहीं था. वे सदा हमारे दिलों में बसे रहेंगे.

झूठा है जो कहता है कि फ़ाकिर नहीं रहे
क्या जहाँ में उस कलाम के शाकिर नहीं रहे

तो आइये आज फ़ाकिर साहब को याद करते हुये उनके कुछ नगमें सुनते हैं. सबसे पहले ज़िंदगी से एक संवाद:
ज़िंदगी तुझ को जिया है:

Get this widget | Track details | eSnips Social DNA


और इसके बाद:
अगर हम कहें और वो मुस्कुरा दें:

Get this widget | Track details | eSnips Social DNA


उस मोड़ से शुरू करें फिर ये ज़िंदगी:

Get this widget | Track details | eSnips Social DNA



फ़ाकिर साहब के कुछ और नग्मों के लिये रेडियोवाणी (युनुस खान) और ’एक शाम मेरे नाम’ (मनीष) ज़रूर देखें.

चिट्ठाजगत पर सम्बन्धित: Sudarshan_Faqir, सुदर्शन-फ़ाकिर, गज़ल, Gazal,

2 टिप्पणियाँ:

Shiv Kumar Mishra ने कहा…

सचमुच. फाकिर साहब महान शायर थे. एक से एक अच्छी गजल लिखीं उन्होंने. इस पोस्ट के लिए आपको साधुवाद.

Manish ने कहा…

सही कहा आपने...बशीर बद्र, निदा फ़ाजली के साथ सुदर्शन फ़ाकिर ने अपनी ग़ज़लों से एक पूरी पीढ़ी को आनंदित किया है।

नमस्तुभ्यम् सुरेश्वरि

वक्त की हर शय गुलाम

आर्क़ाइव

लिप्यांतरण करें

आइये मेहरबान

खोजें...

लोड हो रहा है. . .

कबिरा खड़ा बाज़ार में

मेरा फोटो
अजय यादव | Ajay Yadav
मैं नहीं मानता कि कोई भी व्यक्ति अपने बारें में पूरी तरह तथा निरपेक्ष रूप से कुछ बता सकता है। इसलिये मेरे बारे में जानने के इच्छुक लोगों को मेरे मित्रों या परिचितों से संपर्क करना चाहिये, क्योंकि वही शायद मेरे बारे में कुछ हद तक सही-सही बता पायेंगे। जहाँ तक मेरा प्रश्न है, मैं खुद को अधोलिखित पँक्तियों के द्वारा अभिव्यक्त करना चाहूँगाः xxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxx औरों जैसे होकर भी हम बाइज्जत हैं बस्ती में; कुछ लोगों का सीधापन है कुछ अपनी अय्यारी है जो चेहरा देखा वो तोडा नगर नगर वीरान किये पहले औरों से नाखुश थे अब खुद से बेजारी है।
मेरा पूरा प्रोफ़ाइल देखें

साहित्य शिल्पी


Sahitya Shilpi

यायावर

आइये बातें करें

Call ajay_yadav from your phone!